
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : चुनाव के माध्यम से जेवियर स्कूल में हुआ विद्यार्थी परिषद का गठन, लक्ष्य कुमार अध्यक्ष तथा अदिति चौधरी उपाध्यक्ष बने
इसे भी पढ़े : मेक्सी-टैक्सी संघ की बैठक को लेकर नौ मई को तीन घंटे बंद रहेगा परिचालन
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. एडीजे रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने पुराने और नए ग्राहकों के लिए विशेष उपहार योजना शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी के निदेशक जितेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि ही कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी है. पिछले 12 वर्षों में कंपनी ने ग्राहकों का विश्वास जीतने और उन्हें बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया है.
शुक्रवार को धीराजगंज स्थित कंपनी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में निदेशक मिश्रा ने कहा कि एडीजे रियलिटी एक पारिवारिक कंपनी है और भविष्य में ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी. इसके लिए कंपनी की कार्यप्रणाली और नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं.
उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में केरला पब्लिक स्कूल (केपीएस) के समीप शुरू किए गए एक पुराने प्रोजेक्ट में उचित जानकारी के अभाव और लैंड ओनर विवाद के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कंपनी अब उन सभी ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर जमीन का पोजेशन देने की दिशा में काम कर रही है. साथ ही, यदि कोई ग्राहक अपनी जमा राशि वापस लेना चाहता है, तो उसे पूरी पारदर्शिता के साथ रिफंड दिया जाएगा.
निदेशक मिश्रा ने कहा कि कंपनी पुराने प्रोजेक्ट से जुड़े ग्राहकों को उनकी इच्छा के अनुरूप हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी उद्देश्य से नई उपहार योजना और संशोधित नियम लागू किए गए हैं.
कंपनी ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक 11 आवासीय प्रोजेक्ट्स पर काम किया गया है. इनमें से छह प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं, जबकि आदित्यपुर, डिमना, मानगो और घाटशिला में पांच प्रोजेक्ट्स पर निर्माण कार्य जारी है. इसके अलावा छह प्लॉटिंग प्रोजेक्ट्स में से पांच पूरे किए जा चुके हैं और डुमरा स्थित छठे प्रोजेक्ट पर कार्य प्रगति पर है. प्रेस वार्ता के दौरान निदेशक तारा देवी, ललन मिश्रा और तपन मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
