विश्व तंबाकू दिवस पर जागरूकता अभियान, तंबाकू छोड़ स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : वनवासी टिप्पणी के विरोध में उबला आदिवासी समाज, नेताओं के पुतले फूंके, कहा- आदिवासी पहचान और अस्मिता से कोई समझौता नहीं

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर रविवार को गम्हरिया और आदित्यपुर के विभिन्न क्षेत्रों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार संचालित 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत संपन्न हुआ.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को विधिक सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. पीएलवी रूपाली पति के नेतृत्व में उपस्थित लोगों से संपर्क स्थापित कर उन्हें पेंशन, राशन, असंगठित श्रमिक कार्ड समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ और प्रक्रिया से अवगत कराया गया.

इस दौरान विश्व तंबाकू दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई. लोगों को बताया गया कि तंबाकू का सेवन कैंसर सहित कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से तंबाकू उत्पादों से दूरी बनाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा जरूरत पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ लेने की अपील की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!