
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : वार्ड संख्या एक में चल रहे विद्युत कार्य का पार्षद ने किया निरीक्षण, कर्मियों को तेज गति से काम पूरा करने का निर्देश
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलालमरांडी से मुलाकात की.
इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
शंभू मंडल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष से संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा बूथ स्तर तक पार्टी को अधिक सशक्त बनाने को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया. बैठक में जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर भी बल दिया गया.
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया गया. साथ ही क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी प्रदेश अध्यक्ष को दी गई.
मुलाकात के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी.
प्रतिनिधिमंडल में शामिल कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी.
