मेक्सी-टैक्सी संघ की बैठक को लेकर नौ मई को तीन घंटे बंद रहेगा परिचालन

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : महंगाई और गैस सिलेंडर कीमतों के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. मेक्सी-टैक्सी संघ की ओर से शनिवार नौ मई को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक मेक्सी-टैक्सी का परिचालन बंद रखने का निर्णय लिया गया है. इस दौरान क्षेत्र में संचालित अधिकांश मेक्सी-टैक्सियां सड़कों पर नहीं उतरेंगी, जिससे यात्रियों को अस्थायी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

इस संबंध में संघ के कोषाध्यक्ष विजय महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित समय पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में संघ की गतिविधियों की समीक्षा, वाहन चालकों की समस्याओं तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा होगी.

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि भविष्य में मेक्सी-टैक्सी चालकों को बेहतर सुविधा और संगठन को मजबूती मिल सके.

संघ की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना पहले से तैयार कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके. बताया गया कि दोपहर एक बजे के बाद पुनः सामान्य रूप से मेक्सी-टैक्सी का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!