
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : मेक्सी-टैक्सी संघ की बैठक को लेकर नौ मई को तीन घंटे बंद रहेगा परिचालन
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया. लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए इस चुनाव में लक्ष्य कुमार को अध्यक्ष तथा अदिति चौधरी को उपाध्यक्ष चुना गया. वहीं सचिव पद पर श्रेया सुहानी एवं सह-सचिव पद पर आलोक कुमार निर्वाचित हुए.
नव-निर्वाचित परिषद सदस्यों को निवर्तमान विद्यार्थी परिषद के सदस्य आयुष कुमार ने कार्यभार एवं जिम्मेदारियों का हस्तांतरण किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबस्टियन एसजे उपस्थित रहे.
इस अवसर पर विद्यालय के चारों हाउस के कप्तान एवं उप-कप्तानों का भी चयन किया गया. जगुआर हाउस के कप्तान सीता एवं शेखर तथा उप-कप्तान अंशुमन एवं ज़ोया चुने गए. पैंथर हाउस के कप्तान विष्णु एवं श्रुति तथा उप-कप्तान ऋषभ एवं स्वस्ति बने. वहीं चीता हाउस के कप्तान अमन एवं सत्या राठौड़ तथा उप-कप्तान पार्थ एवं सुप्रिया का चयन किया गया. लेपर्ड हाउस के कप्तान मिन निकेतन एवं निधि कुमारी तथा उप-कप्तान शौर्य वंश एवं प्रभजोत कौर चुने गए.
प्रधानाचार्य फादर सेबस्टियन एसजे ने सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यालय का दर्पण होती है और विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच तथा नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिषद सदस्यों को विद्यालय के बैच से सम्मानित किया.
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रशासक ब्रदर अमलराज, उप-प्रधानाचार्या सिस्टर निवेदिता, दीपिका, फरहीन अख्तर, गौतम गोराई, राजीव हांसदा, विकास सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.
