वार्ड संख्या एक में चल रहे विद्युत कार्य का पार्षद ने किया निरीक्षण, कर्मियों को तेज गति से काम पूरा करने का निर्देश

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : वनवासी टिप्पणी के विरोध में उबला आदिवासी समाज, नेताओं के पुतले फूंके, कहा- आदिवासी पहचान और अस्मिता से कोई समझौता नहीं

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या एक में विद्युत विभाग की ओर से कराये जा रहे बिजली पोल स्थापना कार्य का स्थानीय पार्षद सह झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनमाली दास ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को बरसात शुरू होने से पहले कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान बनमाली दास ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से नए बिजली पोल लगाने की मांग की जा रही थी. लगातार प्रयासों और जनहित की मांग को देखते हुए विभाग ने पोल लगाने का कार्य शुरू किया है. उन्होंने कहा कि योजना पूरी होने के बाद क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

उन्होंने कार्य में लगे कर्मियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने की अपील करते हुए कहा कि बारिश शुरू होने से पहले सभी निर्धारित स्थानों पर पोल लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाए. इससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को और अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी.

पार्षद ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद वार्ड के लोगों को बिजली से जुड़ी समस्याओं से काफी राहत मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!