
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : मेक्सी-टैक्सी संघ की बैठक को लेकर नौ मई को तीन घंटे बंद रहेगा परिचालन
ADJ Reality : पुराने ग्राहकों को राहत, नए ग्राहकों के लिए गिफ्ट योजना; एडीजे रियलिटी ने बदले नियम
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या सात अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित गोराईपाड़ा में करीब एक वर्ष से बनी जलजमाव की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है. यह कार्य वार्ड पार्षद परितोष बेज की पहल पर संभव हो सका.
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहता था. इससे मोहल्ले के लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती थी.
समस्या को लेकर कई बार नगर निगम प्रशासन से शिकायत की गयी, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मेयर संजय सरदार एवं वार्ड पार्षद परितोष बेज को समस्या से अवगत कराया.
मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्थल पर नाली निर्माण का कार्य कराया गया. नाली निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में जलनिकासी सुचारु हो गयी है और लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या समाप्त हो गयी है.
समस्या के समाधान के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. लोगों ने बताया कि क्षेत्र की इस बड़ी समस्या के समाधान को लेकर जल्द ही मेयर एवं वार्ड पार्षद का अभिनंदन किया जायेगा.
