
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : कांड्रा बाजार में बच्चा चोरी की अफवाह के खिलाफ चला जागरूकता अभियान
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आरआईटी थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पिछले 10 दिनों से लापता है. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिवार गहरे चिंता में है.
जानकारी के अनुसार, उक्त नाबालिग 15 अप्रैल को घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल सका.
घटना के बाद परिजनों ने आरआईटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बेटी की खोजबीन की गुहार लगाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर जांच और तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है. वहीं, परिजन जल्द से जल्द बेटी के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं.
