
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : सरकारी तालाब पर अतिक्रमण, मेढ़ काटकर दीवार निर्माण से भड़के ग्रामीण

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने संगठन में अनुशासनहीनता और गुटबाजी के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई की है. पार्टी ने गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्र महतो को सभी पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है.
यह निर्णय जिलाध्यक्ष दीपक महतो द्वारा 28 अप्रैल 2026 को जारी पत्र के माध्यम से लिया गया. जारी पत्र में कहा गया है कि प्रखंड अध्यक्ष के रूप में उन्हें दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन संतोषजनक नहीं रहा. इसके विपरीत उनके खिलाफ लगातार संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे पार्टी की छवि प्रभावित हो रही थी.
पार्टी के अनुसार, पदभार संभालने के कुछ ही समय बाद गोपाल महतो ने संगठन में गुटबाजी को बढ़ावा दिया. एक आंदोलन के दौरान उन्होंने पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो, जिलाध्यक्ष दीपक महतो और सक्रिय समर्थक राज महतो के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसे पार्टी ने गंभीर और निंदनीय बताया है.
इसके अलावा उन पर सरायकेला-खरसावां जिले में संगठन को कमजोर करने और विभाजन की साजिश रचने के आरोप भी लगाए गए हैं. पार्टी पदाधिकारियों के बीच मतभेद पैदा करने में उनकी भूमिका भी संदिग्ध पाई गई.
इन सभी आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पार्टी नेतृत्व ने केंद्रीय निर्देश के तहत कड़ा फैसला लिया और गोपाल चंद्र महतो को सभी पदों से निष्कासित कर दिया.
इस संबंध में गोपाल महतो ने बताया कि अभी तक निष्कासन से संबंधित नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है. सोशल मीडिया के माध्यम से ही मुझे जानकारी मिल रही है कि मुझे निष्कासित कर दिया गया है.
