
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : गम्हरिया में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बड़ी कार्रवाई, प्रखंड अध्यक्ष गोपाल महतो निष्कासित
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या एक अंतर्गत आनंदपुर में मंगलवार देर रात बिना अनुमति बोरिंग कराने पहुंचे एक वाहन को पार्षद बनमाली दास ने मौके पर पहुंचकर वापस लौटा दिया.
मिली जानकारी के अनुसार देर रात अचानक बोरिंग कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही थी. इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पार्षद को दी गई. सूचना मिलते ही पार्षद बनमाली दास मौके पर पहुंचे और संबंधित लोगों से बोरिंग की अनुमति से जुड़े कागजात की मांग की.
जांच के दौरान वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पार्षद ने तत्काल कार्य रोकने का निर्देश दिया और वाहन को वापस भेज दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना प्रशासनिक अनुमति के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का बोरिंग कार्य नहीं होने दिया जाएगा.
इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी पार्षद की कार्रवाई का समर्थन किया. लोगों का कहना है कि अनियंत्रित बोरिंग से क्षेत्र के जलस्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. पार्षद ने चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी.
