तालाब की जमीन पर अतिक्रमण, मेढ़ काटकर दीवार निर्माण पर अंचल की जांच शुरू

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : बिना अनुमति बोरिंग पर पार्षद का एक्शन, रात में पहुंचकर रुकवाया काम

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया अंचल अंतर्गत छोटा गम्हरिया स्थित सरकारी तालाब की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है. तालाब की मेढ़ को काटकर दीवार निर्माण की प्रक्रिया शुरू किये जाने की शिकायत पर अंचल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.

बुधवार को ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो के साथ अंचलकर्मी मदन कुमार भगत, अमित सरदार और सूरज गोराई ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कर्मियों ने पूरे मामले की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया.

अंचल कर्मियों ने संबंधित व्यक्ति को आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि अतिक्रमण के दौरान एक वृक्ष को काटा गया है. इसके अलावा निर्माण कार्य में ऊपर की ओर अतिरिक्त छज्जा भी निकाला गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!