गम्हरिया के जेवियर स्कूल में भव्य प्राइज नाइट, 240 छात्र हुए सम्मानित

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : जेवियर स्कूल गम्हरिया में 25 अप्रैल को भव्य प्राइज नाइट, टॉपर्स होंगे सम्मानित

सम्मानित छात्र-छात्राएं

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में सत्र 2025-2026 के लिए प्राइज नाइट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टाटा स्टील गम्हरिया के निलंजन विश्वास, फादर फ्रांसिस एसजे और फादर कुरूविला एसजे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के कुल 240 विद्यार्थियों को एकेडमिक एक्सीलेंस और आउटस्टैंडिंग एक्सीलेंस के लिए पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही सत्र 2024-2025 के आईसीएसई और आईएससी के टॉपर्स को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

मुख्य अतिथि निलंजन विश्वास ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और समर्पण के साथ पढ़ाई कर छात्र देश की सेवा में योगदान दें. उन्होंने कहा कि पुरस्कार छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के प्रति सम्मान को दर्शाते हैं और यह साबित करते हैं कि कड़ी मेहनत हमेशा फलदायी होती है.

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य फादर सेबेस्टियन एसजे ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देना है. उन्होंने बताया कि विद्यालय पिछले 14 वर्षों से लगातार प्रगति कर रहा है और यहां के छात्र देश-विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.

सम्मानत छात्र-छात्राएं

उन्होंने सभी सम्मानित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह सफलता शिक्षकों के निरंतर प्रयास का परिणाम है.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.
आयोजन को सफल बनाने में उप-प्रधानाचार्य सिस्टर निवेदिता, सिस्टर दीपिका, प्रशासक ब्रदर अमलराज सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

इन छात्रों को मिला सम्मान
आईसीएसई में आद्या चौहान.
आईएससी विज्ञान में ईशा.
वाणिज्य में कृष्ट सिंह सरदार.
कला में निशित राज.
खेल के क्षेत्र में शांति टुडू, सुमित हांसदा, ऋषि मिंज और अमित हांसदा.
एनसीसी कैडेट के रूप में ऋषभ कपाट को भी पुरस्कृत किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!