कोलाबिरा स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, जिला सेकेंड टॉपर आकाश कुम्भकार हुए सम्मानित

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : बालीगुमा का आकाश कुम्भकार बना जिला सेकेंड टॉपर, डॉक्टर बनकर समाजसेवा का सपना

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाबिरा में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षा और प्रेरणा का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला.

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कैलाश कुमार मिश्र ने जिला सेकेंड टॉपर आकाश कुम्भकार को सम्मानित किया. साथ ही विद्यालय के टॉप-10 छात्रों को भी सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

समारोह को संबोधित करते हुए डीईओ ने कहा कि सफलता निरंतर प्रयास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से ही प्राप्त होती है. उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता जीवन का हिस्सा है. एक दिन शोक मनाइए, लेकिन उसके बाद फिर से पूरे समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर जुट जाइए.

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रघुनंदन सिंह बाबू तथा विप्रस अध्यक्ष शिशिर महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!