कांड्रा बाजार में बच्चा चोरी की अफवाह के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : गंजिया बराज में नहाने के दौरान 12वीं के छात्र की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. लगातार फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. बुधवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू के नेतृत्व में कांड्रा बाजार में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया.

इस दौरान पुलिस टीम ने दुकानदारों और आम लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें सचेत किया. पुलिस ने बताया कि बच्चा चोरी जैसी अधिकांश खबरें अफवाह होती हैं, जिससे समाज में भय और तनाव का माहौल बनता है.

लोगों को समझाया गया कि बिना सत्यापन किसी भी सूचना को साझा करना कानूनन अपराध है और इससे निर्दोष लोगों को नुकसान हो सकता है. अभियान के दौरान बाजार के प्रमुख चौक-चौराहों पर जागरूकता पोस्टर भी लगाए गए.

पोस्टर के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार चलाए जाएंगे.
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अफवाहों से बचकर ही समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!