
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : घुमावदार सड़क पर हादसा, सवारी ऑटो पुलिया में गिरा, तीन महिलाएं घायल
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया अंचल के छोटा गम्हरिया में सरकारी तालाब की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक व्यक्ति द्वारा तालाब की मेढ़ को काटकर उस पर दीवार निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है. इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है.
ग्रामीणों ने इस संबंध में ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो को शिकायत दी. सूचना मिलने के बाद ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि तालाब की संरचना से छेड़छाड़ कर निर्माण कार्य किया जा रहा है.
ग्राम प्रधान ने कहा कि यह सरकारी संपत्ति से जुड़ा गंभीर मामला है और इसकी जानकारी अंचल अधिकारी को दी जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि मेढ़ काटकर निर्माण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी.
इधर ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बढ़ सकता है. साथ ही उन्होंने तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कर उसकी मूल स्थिति बहाल करने की अपील की है.
