मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित छोटा गम्हरिया पंचायत के मुखिया का किया गया अभिनंदन

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : तालाब की जमीन पर अतिक्रमण, मेढ़ काटकर दीवार निर्माण पर अंचल की जांच शुरू

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है.

रांची स्थित टाना भगत स्टेडियम खेलगांव में आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पंचायत को प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया.

इस सम्मान के बाद पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखा जा रहा है.
इसी क्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो के नेतृत्व में छोटा गम्हरिया पंचायत सचिवालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया.

कार्यक्रम के दौरान पंचायत की मुखिया निरोला सरदार को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उपमुखिया रेणू देवी, पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार, पंचायत सचिव स्मृति अवस्थी, अमृत महतो, रमेश पंडित, माधव चंद्र महतो समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!