बालीगुमा का आकाश कुम्भकार बना जिला सेकेंड टॉपर, डॉक्टर बनकर समाजसेवा का सपना

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़ें : जेवियर स्कूल गम्हरिया में 25 अप्रैल को भव्य प्राइज नाइट, टॉपर्स होंगे सम्मानित

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बीरबांस पंचायत के बालीगुमा निवासी आकाश कुम्भकार ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सरायकेला-खरसावां जिला में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

आकाश, सुभाष कुम्भकार और सरस्वती देवी के छोटे पुत्र हैं. उनके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, जो आर्थिक तंगी के बावजूद अपने बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देते हैं. सीमित संसाधनों में भी परिवार ने शिक्षा के प्रति अपना समर्पण बनाए रखा.
आकाश दो भाइयों में छोटा है.

उनके बड़े भाई सूरज कुम्भकार भी पढ़ाई में उत्कृष्ट रहे हैं. सूरज ने वर्ष 2020 में मैट्रिक परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान हासिल किया था. दोनों भाइयों की सफलता परिवार के संघर्ष और मेहनत की कहानी बयां करती है.

आकाश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. उन्होंने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है. आकाश की इस उपलब्धि से पूरे गांव और आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोग उसकी कड़ी मेहनत और लगन की सराहना कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!