तमिलनाडु में युवक की मौत, बेटे का शव घर लाने के लिए मां की प्रशासन से गुहार

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़ें : गंजिया बराज में नहाने के दौरान 12वीं के छात्र की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह पंचायत अंतर्गत हल्दीबनी गांव की रहने वाली विधवा अंजना महतो पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनका इकलौता सहारा 25 वर्षीय पुत्र विशाल महतो की तमिलनाडु में असमय मौत हो गई. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मां बेसहारा हो गई है.

जानकारी के अनुसार आर्थिक तंगी से जूझ रहा विशाल करीब छह माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में तमिलनाडु के कन्याकुमारी गया था. बुधवार को वह जोलारपेट्टा-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहा था. सफर के दौरान रेनोकोडा रेलवे स्टेशन के पास अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई.

हालत गंभीर होने पर उसे ट्रेन से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि फिलहाल युवक का शव रेनोकोडा स्टेशन पर ही रखा हुआ है.

इधर परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि मां अपने बेटे का शव तक घर नहीं ला पा रही है. रोते-बिलखते हुए अंजना महतो ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने उपायुक्त को आवेदन देकर बेटे के शव को गम्हरिया तक पहुंचाने की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि वह अंतिम संस्कार कर सके.

मृतक परिवार का इकलौता पुत्र था. उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है, जबकि पिता का पहले ही निधन हो चुका है. अब मां को प्रशासन से ही उम्मीद है कि उसे अपने बेटे को अंतिम विदाई देने का मौका मिल सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!