गंजिया बराज में नहाने के दौरान 12वीं के छात्र की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़ें : जुड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास कार ने टाटा मैजिक और बाइक को मारी टक्कर, मुड़कुम व कुनाबेड़ा के दो लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना क्षेत्र के गंजिया बराज स्थित खरकई नदी में नहाने के दौरान एक 17 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई.

मृतक की पहचान कदमा थाना क्षेत्र के धतकीडीह बी ब्लॉक निवासी अताउल्लाह रहमान के पुत्र फहद रहमान के रूप में की गई. वह कदमा स्थित आंध्र एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था.

बताया जाता है कि फहद रहमान दो बहनों के बीच इकलौता भाई था, जिससे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर टिकी हुई थी. उसके पिता ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं.
घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर दोपहर करीब दो बजे पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!