शत-प्रतिशत रिजल्ट से चमका एसएस+2 हाई स्कूल गम्हरिया, कार चालक की बेटी दीपाली बनी जिला 7वीं टॉपर

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़ें : बालीगुमा का आकाश कुम्भकार बना जिला सेकेंड टॉपर, डॉक्टर बनकर समाजसेवा का सपना

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया स्थित एसएस+2 हाई स्कूल ने जैक 10वीं परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है. विद्यालय के सभी 285 छात्र परीक्षा में सफल घोषित हुए. इसमें 235 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 50 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की है.

विद्यालय के प्रभारी एचएम मिठाई लाल यादव ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है. इस सफलता से स्कूल में उत्साह का माहौल है.

परीक्षा परिणाम में दीपाली मंडल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया. कल्पना महतो ने 94.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान तथा नंदानी कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया.


दीपाली मंडल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर सरायकेला-खरसावां जिले में सातवां स्थान हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. वह गम्हरिया प्रखंड के बुरूडीह पंचायत अंतर्गत बडडीह गांव की निवासी है.

दीपाली के पिता गोपाल मंडल पेशे से कार चालक हैं और माता जोसना मंडल गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद दीपाली ने कड़ी मेहनत कर यह सफलता प्राप्त की है. परिवार में एक भाई और एक बहन में वह सबसे बड़ी है. अपनी सफलता से उत्साहित दीपाली ने बताया कि वह आगे चलकर बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहती है. उसकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!