सीनी रेल अस्पताल को मिली एंबुलेंस, यूनियन की मांग के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं में पहल

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : किसानों के मुद्दे पर भाजपा का धरना, सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप

 

इसे भी पढ़े : दवा कारोबारियों की हड़ताल से थमी मेडिकल दुकानें, मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी

इसे भी पढ़े : एक्सआइटीइ कॉलेज में तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने बताए तनावमुक्त जीवन के सूत्र

 

इसे भी पढ़े : 90 दिवसीय अभियान के तहत विधिक सेवा प्राधिकार का जागरूकता अभियान, लोगों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

 

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. दक्षिण पूर्व रेलवे मेन्स यूनियन की मांग के बाद सीनी रेल अस्पताल को एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई है. लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर यूनियन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे थे.

जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे मेन्स यूनियन के सीनी शाखा सचिव विश्वजीत बड़ाईक के नेतृत्व में पूर्व में प्रदर्शन किया गया था तथा विभिन्न मांगों को लेकर रेल अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था.

बताया गया कि रेलकर्मी श्रीकांत सिंह (35) की उचित प्राथमिक चिकित्सकीय सुविधा के अभाव में मृत्यु हो जाने के बाद यह मामला गंभीर रूप से उठाया गया था. घटना के बाद यूनियन ने रेल अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर और एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने की मांग की थी.

यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

इस दौरान मेन्स यूनियन के शाखा सचिव विश्वजीत बड़ाईक, डॉ. राजीव रंजन, देवाशीष दास, व्यास कुमार रजक, गोपाल प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक, नर्स तथा बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!