
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : दवा कारोबारियों की हड़ताल से थमी मेडिकल दुकानें, मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी
इसे भी पढ़े : एक्सआइटीइ कॉलेज में तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने बताए तनावमुक्त जीवन के सूत्र
इसे भी पढ़े : 90 दिवसीय अभियान के तहत विधिक सेवा प्राधिकार का जागरूकता अभियान, लोगों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. किसानों की विभिन्न समस्याओं और सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्धारित आंदोलन के तहत आदित्यपुर पूर्वी, आदित्यपुर पश्चिम, आरआईटी, गम्हरिया पूर्वी एवं गम्हरिया मध्य प्रखंड की संयुक्त भागीदारी से संपन्न हुआ.
धरना के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया. वक्ताओं ने कहा कि धान पर किसानों को ₹3200 प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है.
इसके साथ ही ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को हुए नुकसान के बावजूद किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया. नेताओं ने कहा कि किसानों की मेहनत और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी.
कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया.
धरना-प्रदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी देबेश महापात्र, रितिका मुखी, सुनील श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, किशन प्रधान, अमरेश गोस्वामी, दिनेश साह, श्यामपदों गोराई, महेंद्र चौधरी, धनंजय स्वर्णकार, अशोक सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे.
