
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : 90 दिवसीय अभियान के तहत विधिक सेवा प्राधिकार का जागरूकता अभियान, लोगों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. एक्सआइटीइ कॉलेज के IQAC विभाग की ओर से फैकल्टी स्टाफ डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत “रेजिलिएंट लाइफ विद स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों और कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन के प्रभावी तरीकों से अवगत कराना था.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में XLRI के फैकल्टी साइकोलॉजिस्ट फादर डॉ. जोसेफ मैथ्यू उपस्थित रहे. कॉलेज के प्राचार्य फादर फ्रांसिस ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया.
कार्यशाला के दौरान फादर डॉ. जोसेफ मैथ्यू ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नियमित मेडिटेशन, गहरी सांस लेना, ध्यान करना, सकारात्मक सोच बनाए रखना और शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करना तनावमुक्त जीवन के लिए आवश्यक है.
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जीना, सहनशीलता विकसित करना तथा अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना मानसिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. मनोविज्ञान के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति में भय, प्रेम और क्रोध जैसी भावनाएं मौजूद होती हैं, लेकिन इन्हें नियंत्रित रखना आवश्यक है.
कार्यक्रम में डॉ. संचिता घोष चौधरी, डॉ. अमित, प्रोफेसर निशीत सिंह, प्रोफेसर राज बंसल, प्रोफेसर निधि, प्रोफेसर अंजलि झा, प्रोफेसर रितिका, प्रोफेसर झांसी रानी, फादर सुरीन, नवीन महतो, नवल चौधरी, सीमा, हेलन और दिलीप सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे.
