बिकानीपुर में तेज रफ्तार टाटा मैजिक पेड़ से टकराई, पांच घायल; तीन की हालत गंभीर

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम कांड्रा थाना क्षेत्र के बिकानीपुर के समीप एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. हादसा इतना जोरदार था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पांच लोग घायल हो गये.
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया. घायलों की पहचान गुरुवारी कालिंदी, घनश्याम प्रधान, बबलू सामड़, निशा बानरा और उषा बानरा के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार सभी लोग टाटा मैजिक से जमशेदपुर से सरायकेला की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बिकानीपुर के पास चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिसके बाद वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!