एसएस हाइ स्कूल गम्हरिया : चहारदीवारी नहीं, स्कूल बना निशाना, असामाजिक तत्वों का उत्पात, बच्चों में दहशत

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित छोटा गम्हरिया पंचायत के मुखिया का किया गया अभिनंदन

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. छोटा गम्हरिया स्थित एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार उत्पात मचाए जाने से शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के बीच दहशत का माहौल बन गया है.

चहारदीवारी नहीं होने का फायदा उठाकर शरारती तत्व स्कूल परिसर में प्रवेश कर रहे हैं और रोजाना नल को क्षतिग्रस्त कर दे रहे हैं.

इससे विद्यालय में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है. बच्चों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जिससे पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी विद्यालय पहुंचे.

उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और मामले को गंभीर बताया. उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. साथ ही स्थानीय पुलिस से विद्यालय परिसर के आसपास नियमित गश्ती बढ़ाने की भी मांग की गई है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!