पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती पर सांस्कृतिक जागरण का महाआयोजन, ओलचिकी शिक्षकों की पहल

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : एसएस हाइ स्कूल गम्हरिया : चहारदीवारी नहीं, स्कूल बना निशाना, असामाजिक तत्वों का उत्पात, बच्चों में दहशत

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. शुक्रवार को संताल सरना उमूल गम्हरिया में ओलचिकी के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

इस आयोजन में अकिल आहला ओल इतुन आसड़ा ऊपरबेड़ा, सालडीह, मुर्गाघुटू, सालमपाथर व खूंचीडीह सेंटर के ओलचिकी शिक्षक सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को जागरूक करना तथा उनकी सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाए रखना है. आयोजन समिति के संयोजक गौरी माझी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं के सहयोग से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल रहेंगी.

आयोजन का प्रमुख लक्ष्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा ओलचिकी लिपि के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है. आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!