मई दिवस पर मज़दूर एकता महारैली की तैयारी पूरी, 500 से अधिक मजदूर होंगे शामिल

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण, पार्षद बनमाली दास ने अनियमितता पर दी सख्त चेतावनी

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. संपर्क कार्यालय बिको मोड़ में मज़दूर नेता सुनील गोराई के नेतृत्व में झारखंड मज़दूर यूनियन के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी 1 मई को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली मज़दूर एकता महारैली को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी महारैली मिरूडीह स्थित सिदो-कान्हू चौक से शुरू होगी. रैली थाना मोड़ होते हुए उपरबेड़ा स्थित रतिलाल महतो प्रतिमा स्थल तक जाएगी.

आयोजकों ने बताया कि इस महारैली में करीब पांच सौ से अधिक मजदूरों के शामिल होने की संभावना है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं.

बैठक में यूनियन के प्रमुख सदस्य सकला मार्डी, गणेश टुडू, सुनील हेंब्रम, मोहन मुर्मू, समीर टुडू एवं धनीराम बेसरा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने एकजुट होकर रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!