
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : तमिलनाडु से गम्हरिया के हल्दीबनी पहुंचा विशाल महतो का शव, देर रात किया गया अंतिम संस्कार
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या एक के पार्षद बनमाली दास ने हथियाडीह गांव स्थित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का औचक निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता की जांच की. साथ ही वितरण व्यवस्था एवं लाभुकों को मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया.
इस दौरान पार्षद ने मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर राशन वितरण में हो रही किसी भी प्रकार की अनियमितता या परेशानी के बारे में जानकारी ली.
पार्षद ने दुकानदार को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही राशन का वितरण सुनिश्चित किया जाए.
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की शिकायत सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पार्षद बनमाली दास ने कहा कि जरूरतमंदों तक सही मात्रा और बेहतर गुणवत्ता में खाद्यान्न पहुंचाना प्राथमिकता है.
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. लोगों ने अपनी समस्याएं पार्षद के समक्ष रखीं, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया.
