
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : मई दिवस पर मज़दूर एकता महारैली की तैयारी पूरी, 500 से अधिक मजदूर होंगे शामिल
सरायकेला-खरसावां, झारखंड/तेलंगाना. तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित “गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड आधिकारिक प्रयास – सबसे बड़ा कराटे प्रदर्शन” में झारखंड के गम्हरिया निवासी अमित मोदक ने भाग लेकर इतिहास रच दिया.
इस भव्य आयोजन में देशभर से आए हजारों कराटे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और मार्शल आर्ट्स अकादमियों ने एक साथ हिस्सा लिया.
सभी प्रतिभागियों ने मिलकर “सबसे बड़ा कराटे प्रदर्शन” का नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया. कार्यक्रम के दौरान सामूहिक कराटे प्रदर्शन, समन्वित कीहोन तकनीक, काता प्रदर्शन और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला.
हजारों प्रतिभागियों ने एक साथ कराटे तकनीकों का प्रदर्शन कर विश्व स्तर पर नया कीर्तिमान बनाया. इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेकर अमित मोदक आधिकारिक रूप से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बन गए हैं.
उनकी इस उपलब्धि से सरायकेला-खरसावां, झारखंड सहित पूरे देश का नाम रोशन हुआ है. स्थानीय स्तर पर भी उनकी सफलता को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है. इससे पहले भी अमित मोदक ने मशहूर मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली से जुड़े एक रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था.
