
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : तमिलनाडु में युवक की मौत, बेटे का शव घर लाने के लिए मां की प्रशासन से गुहार

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह पंचायत अंतर्गत हल्दीबनी गांव निवासी विशाल महतो का शव तमिलनाडु के रेनोकोडा से एंबुलेंस के माध्यम से शनिवार देर शाम उनके पैतृक घर पहुंचा. शव के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी.
इसके बाद सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार देर रात अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
जानकारी के अनुसार, आर्थिक तंगी से जूझ रहे विशाल महतो करीब छह माह पूर्व रोजी-रोटी की तलाश में तमिलनाडु के कन्याकुमारी गए थे. बुधवार को वह जोलारपेट्टा-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहे थे.
इसी दौरान रेनोकोडा रेलवे स्टेशन के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. गंभीर स्थिति में उन्हें ट्रेन से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद मृतक की मां ने उपायुक्त एवं सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो से शव को गम्हरिया लाने की गुहार लगाई थी. प्रशासनिक सहयोग से शव को तमिलनाडु से बांधडीह लाया गया.
इस दुखद घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है और परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है.
