बंगाल चुनाव का असर: गम्हरिया में होटल-ढाबे पड़े सुस्त, कर्मियों के लौटने से काम ठप

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़ें : एक साल से अधूरी सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव का असर अब गम्हरिया में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. यहां के अधिकांश होटल और ढाबों में काम करने वाले कर्मी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जो गुरुवार को हुए चुनाव के कारण अपने-अपने घर लौट गए हैं.

कर्मियों के अचानक चले जाने से कई होटलों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है. कुछ जगहों पर होटल पूरी तरह बंद हो गए हैं, जबकि कई स्थानों पर सीमित संसाधनों के सहारे किसी तरह काम चलाया जा रहा है. होटल संचालकों को इस स्थिति में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

उनका कहना है कि हर चुनाव के दौरान इस तरह की स्थिति बनती है, लेकिन इस बार कर्मियों की संख्या अधिक होने के कारण असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. स्थानीय लोगों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि खाने-पीने की सुविधाएं प्रभावित हो गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!