
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव का असर: गम्हरिया में होटल-ढाबे पड़े सुस्त, कर्मियों के लौटने से काम ठप
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. छोटा गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात से बिजली आपूर्ति करीब 11 घंटे तक बाधित रही. इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे अचानक बिजली कट गई. इस दौरान बीच-बीच में कुछ मिनटों के लिए बिजली आई, लेकिन महज 10-10 मिनट के भीतर ही फिर चली गई. लगातार बिजली के आने-जाने से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई.
पूरी रात लोग न तो चैन से सो सके और न ही राहत महसूस कर सके. गर्मी और अंधेरे के बीच लोगों को रात बितानी पड़ी. कई घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे स्थिति और खराब हो गई.
आखिरकार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी. लंबी कटौती के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से नियमित और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही ऐसी लंबी कटौती से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत बताई है.
