
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : सड़क रूट बदलने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के ईटागढ़ पंचायत में तिरीलडीह से नवागढ़ तक बन रही करीब चार किलोमीटर सड़क पिछले एक वर्ष से अधूरी पड़ी है. निर्माण कार्य ठप रहने से सड़क पर जगह-जगह गिट्टी और गड्ढे बन गए हैं. इसके कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं.
इस समस्या को लेकर जेएलकेएम ने नाराजगी जताई है. पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री रवींद्र सरदार टाइगर के नेतृत्व में, मुखिया संध्या रानी सरदार की मौजूदगी में ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क पर प्रदर्शन कर विरोध जताया.
ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक साल से निर्माण कार्य बंद पड़ा है, जिससे स्थिति बदतर होती जा रही है. लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.
प्रदर्शन में सुभाष महतो, राजेश गोप, रवि कालिंदी, संदीप गोप, लकी सरदार, शेख रौशन समेत कई ग्रामीण शामिल थे.
