मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही, दो बीएलओ पर कार्रवाई की अनुशंसा

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : बुरूडीह पंचायत पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं की समीक्षा कर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

इसे भी पढ़े : सुनसान सड़क पर बेसुध पड़ी युवती को समाजसेवियों ने बचाया, टला बड़ा हादसा

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में कथित लापरवाही बरतने के मामले में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी गम्हरिया प्रवीण कुमार ने दो बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है. इस संबंध में उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

जारी पत्र के अनुसार वार्ड संख्या-1 स्थित यूपीएचसी सापड़ा में कार्यरत स्वास्थ्य सहिया रीता देवी को मतदान केंद्र संख्या-166 का बीएलओ नियुक्त किया गया था. उन्हें निर्वाचन संबंधी कार्यों के निष्पादन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद उन्होंने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ नहीं किया. स्थिति को देखते हुए संबंधित मतदान केंद्र के लिए दूसरे बीएलओ की प्रतिनियुक्ति करनी पड़ी. इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है.

इसी प्रकार वार्ड संख्या-1 के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उतमडीह में पदस्थापित शिक्षिका रेणुका महतो के विरुद्ध भी कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. उन्हें मतदान केंद्र संख्या-164 का बीएलओ बनाया गया था. पत्र में उल्लेख किया गया है कि 14 मई 2026 को आदेश जारी होने के बाद भी उन्होंने निर्वाचन कार्य प्रारंभ नहीं किया.

बताया गया है कि तीन जून 2026 को जिला शिक्षा पदाधिकारी, सरायकेला के माध्यम से उन्हें पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद छह जून 2026 तक उन्होंने न तो कार्यभार संभाला और न ही निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन शुरू किया.

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने दोनों मामलों को निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही माना है. उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से दोनों कर्मियों के विरुद्ध विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!