जुड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास कार ने टाटा मैजिक और बाइक को मारी टक्कर, मुड़कुम व कुनाबेड़ा के दो लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : सड़क रूट बदलने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

दोनों मृतक का शव

पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. हाता-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर जुड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार स्पीड ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित हो गई. इसके बाद कार ने सामने जा रहे टाटा मैजिक और दो बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार पलट गई.

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. मृतकों की पहचान राजनगर के कुनाबेड़ा निवासी निरंजन भगत और गम्हरिया के मुड़कुम निवासी विपिन लोहार के रूप में हुई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से आ रही कार तेज गति में थी. रेलवे क्रॉसिंग के पास बने स्पीड ब्रेकर को पार करते समय कार उछल गई और चालक संतुलन खो बैठा. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्पीड ब्रेकर पहले भी कई हादसों का कारण बन चुका है.

इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!