चांडिल में झुंड से बिछड़ा हाथी पहुंचा नौका विहार, दुकानदारों में मचा हड़कंप

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़ें : जुड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास कार ने टाटा मैजिक और बाइक को मारी टक्कर, मुड़कुम व कुनाबेड़ा के दो लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. चांडिल डैम के नौका विहार परिसर में मंगलवार की रात एक जंगली हाथी के घुस आने से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि यह हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है और पिछले दो दिनों से इलाके में सक्रिय है. घटना के समय परिसर में कोई सैलानी मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ी घटना टल गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी पास के जंगल से निकलकर नौका विहार परिसर में दाखिल हुआ और काफी देर तक सड़कों पर बेखौफ घूमता रहा. हाथी की मौजूदगी से आसपास के दुकानदारों में डर का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने हो-हल्ला कर हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया.

जानकारी के मुताबिक बीते दो दिनों से यह हाथी चांडिल डैम और अनुमंडल कार्यालय के आसपास लगातार घूम रहा है.
सोमवार रात हाथी ने अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित JFSC के शटर को तोड़ दिया और अंदर रखे चावल व दाल को खा गया. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!