
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : सुनसान सड़क पर बेसुध पड़ी युवती को समाजसेवियों ने बचाया, टला बड़ा हादसा
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह ग्राम पंचायत में शनिवार को उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं संस्थानों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा के तहत संचालित कार्यों, स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों, स्वास्थ्य केंद्र तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त सालमपाथर गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों के साथ बैठक कर स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन से जुड़े विषयों पर चर्चा की. उन्होंने महिलाओं को समूह आधारित गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संगठित प्रयासों से सामूहिक शक्ति बढ़ती है और समूहों की कार्यक्षमता मजबूत होती है.
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर हैं. ऐसे में व्यक्तिगत स्तर पर कार्य करने के बजाय किसान और महिलाएं यदि समूह बनाकर सामूहिक रूप से खेती तथा अन्य आयवर्धक गतिविधियां संचालित करें तो उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर बाजार और अधिक आय के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
उप विकास आयुक्त ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, स्वरोजगार के नए अवसरों की तलाश करने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा लाभुकों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की. साथ ही संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार समेत प्रखंड के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
