सुनसान सड़क पर बेसुध पड़ी युवती को समाजसेवियों ने बचाया, टला बड़ा हादसा

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : मारपीट और हथियार मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना क्षेत्र के दुग्धा में शुक्रवार रात समाजसेवियों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया. सड़क के बीचों-बीच बेसुध अवस्था में पड़ी एक युवती को समय रहते सुरक्षित बचाकर उसके परिजनों तक पहुंचाया गया.

मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया-गोविंदपुर (राजनगर) मुख्य मार्ग पर दुग्धा के समीप एक युवती अचेत अवस्था में सड़क के बीच पड़ी हुई थी. उसी दौरान वहां से गुजर रहे समाजसेवी बिट्टू दे की नजर उस पर पड़ी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल अपना वाहन रोका और युवती की सहायता में जुट गए.

इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी तथा युवती की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया. सूचना मिलने पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी भी मौके पर पहुंचे. दोनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से युवती को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उसके चेहरे पर पानी का छिड़काव किया. कुछ देर बाद युवती को होश आ गया.

होश में आने के बाद युवती की पहचान सुनिश्चित की गई और उसके परिजनों को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे, जिसके बाद युवती को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया.

स्थानीय लोगों ने समाजसेवियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो रात के अंधेरे में कोई भी तेज रफ्तार वाहन युवती को अपनी चपेट में ले सकता था. घटना के दौरान लगभग एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, लेकिन लोगों के सहयोग से स्थिति सामान्य कर ली गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!