
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया के टायो गेट स्थित संथाल सरना उमूल में सोमवार को झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
पूर्व सांसद प्रतिनिधि भोजोहरि मार्डी की अध्यक्षता एवं समाजसेवी राम सोय सोरेन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व सांसद व पूर्व विधायक कृष्णा मार्डी ने झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.
इस अवसर पर आंदोलनकारी प्रधान मार्डी, मनसा राम मुर्मू, भीम हांसदा एवं भोजोहरि मार्डी ने अपने अनुभव साझा करते हुए आंदोलन के संघर्ष और उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया.
इस दौरान पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने झारखंड की वर्तमान स्थिति पर चिंता प्रकट किया. साथ ही उन्होंने संपूर्ण झारखंड के विकास और अधिकारों के लिए एकजुट होकर आगे भी संघर्ष करने का आह्वान किया.
कार्यक्रम में नायके पाइतो सोरेन, मुखिया मोहन बास्के, जोगेंद्र मार्डी, देव मार्डी समेत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी एवं स्वशासन व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित थे.
