दहाड़ी बुरू बोंगा पूजा में श्रद्धालुओं ने की खुशहाली की कामना

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया. दुगनी पीड़ अंतर्गत पालोबेड़ा में रविवार को दहाड़ी बुरू बोंगा गांवता की ओर से दहाड़ी बुरू बोंगा पूजा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.

इस धार्मिक आयोजन में झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा व बिहार से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और खुशहाली के साथ अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की. इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने नायके बाबा रागदू किस्कु से आशीर्वाद प्राप्त किया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दुगनी पीड़ पारगना दिवाकर सोरेन व पीड़ पाराणिक बाबलु मुर्मु ने कहा कि दहाड़ी बाबा की पूजा से जुड़े पारंपरिक नियमों और विधियों को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना आवश्यक है.

कार्यक्रम के दौरान मनसा मुर्मु, योगेश्वर किस्कू, विशाल हांसदा, जगदीश सोरेन, सालखान सोरेन, बालेश्वर मुर्मु सहित दहाड़ी बुरू बोंगा गावता तुमसा चारडीहा मौजा के सदस्यगण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!