आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड एक में बदहाल बिजली व्यवस्था पर पार्षद बनमाली दास ने दी आंदोलन की चेतावनी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड एक में लचर विद्युत व्यवस्था पर पार्षद बनमाली दास ने आक्रोश प्रकट किया. साथ ही विभाग के अधूरे कार्यों को पूरा नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी.

उन्होंने कहा कि सापड़ा व आनंदपुर-हाथियाडीह चौक में कई वर्षों से हाइमास्ट लाइट खराब है. विभाग को जानकारी देने के बाद भी सुधार के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है.

वहीं विभाग द्वारा जगह-जगह खंभा गिराकर छोड़ दिया गया है, जिसे गाड़ने को लेकर भी कोई पहल नहीं हो रही है. इस संबंध में पार्षद बनमाली दास ने दूरभाष पर विभागीय एसडीओ से बात कर समस्या का समाधान करने को कहा गया, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी. इस दौरान विभागीय एसडीओ ने शीघ्र काम पूरा कराने का आश्वासन दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!