पदमपुर में प्रस्तावित वेज मार्ट को ग्रामसभा की मंजूरी, लाभुक व निगरानी समिति गठित

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के रापचा पंचायत अंतर्गत पदमपुर गांव में प्रस्तावित वेज मार्ट एवं टॉय सेंटर को ग्रामसभा की स्वीकृति मिल गई है. इसके साथ ही योजना के सफल और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए लाभुक समिति एवं निगरानी समिति का गठन भी किया गया.

लाभुक समिति में सर्वसम्मति से गोपाल हेंब्रम को अध्यक्ष तथा संतोष बास्के को सचिव चुना गया. वहीं निगरानी समिति में जगन्नाथ बास्के, जीवन टुडू एवं दुर्गा हेंब्रम को शामिल किया गया है.

मुखिया सुकमति मार्डी ने जानकारी दी कि ग्राम प्रधान कृष्णा बास्के की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसके बाद वेज मार्ट एवं टॉय सेंटर की स्थापना को मंजूरी दी गई.

उन्होंने कहा कि इस योजना के शुरू होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. ग्रामसभा में जगन्नाथ बास्के, विशाल बास्के, सिद्धेश्वर बास्के, लक्ष्मण बास्के सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!