
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यक्रम को लेकर जगन्नाथपुर व छोटा गम्हरिया पंचायत के जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित की गई.
यह बैठक आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर आयोजित की गई थी. बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, मुखिया, वार्ड सदस्यों तथा बीएलओ और पर्यवेक्षकों को एसआइआर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई.
इस दौरान वर्तमान मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं ASDD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट) सूची तैयार करने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
प्रशिक्षण में बताया गया कि अप्रैल 2026 में प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी योग्य मतदाताओं का नाम सूची में सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी.
इसके लिए संबंधित सभी कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया. बैठक में समय पर कार्य पूर्ण करने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया गया.
