गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीसीइओ सुनील कुमार चौधरी को सेवानिवृत्त होने पर दी गयी विदाई

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीसीइओ सह प्रभारी एजीएम सुनील कुमार चौधरी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में उपस्थित बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार समेत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे एवं समर्पित सेवा कार्यों की सराहना की. साथ ही उन्हें उपहार भेंटकर निरोग रहने व दीर्घायु की कामना की गयी.

इस अवसर पर बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि सुनील कुमार चौधरी एक कर्मठ, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रहे हैं.

उन्होंने अपने सेवा काल में सदैव ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया, जो अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और कार्यशैली से प्रखंड को काफी लाभ मिला है.

उनके सेवानिवृत्त होने से एक कुशल एवं अनुभवी अधिकारी की कमी महसूस होगी, लेकिन उनके द्वारा स्थापित कार्यसंस्कृति हमेशा मार्गदर्शन देती रहेगी.

सुनील कुमार चौधरी ने अपने 29 वर्ष के सेवा जीवन की शुरुआत 26 मई 1997 को पटना सचिवालय में पहली पदस्थापना के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने तत्कालीन बिहार व झारखंड के विभिन्न जिलों के प्रखंडों में अपनी सेवाएं दीं.

इस दौरान 22 अगस्त 2022 को उनका पदस्थापन गम्हरिया प्रखंड में हुआ, जहां उन्होंने बीसीइओ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. 31 मार्च 2026 को वे सेवानिवृत्त हुए. इस मौके पर सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी समेत विभिन्न विभाग के कर्मी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!