रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान पर आदिम जुवान जुमीद गांवता के सदस्यों का सम्मान, खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति ने किया स्वागत

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदिम जुवान जुमीद गांवता गम्हरिया के आदिवासी रक्तदाताओं को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

यह सम्मान वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन झारखंड के 39वें वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया.

सदस्यों के इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में गुरुवार को गम्हरिया के टायो गेट स्थित संथाल सरना उमूल परिसर में खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति द्वारा टीम में शामिल रक्तदाताओं का स्वागत किया गया.

कार्यक्रम में समिति के सचिव सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम, ग्राम प्रधान कोंदा बेसरा, झामुमो छात्र मोर्चा जिला उपाध्यक्ष होपना बेसरा तथा अनिल सोरेन ने रक्तदाताओं के कार्यों की सराहना की.

वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है. ऐसे कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक होते हैं.

इस अवसर पर समिति द्वारा 35 बार रक्तदान कर चुके सीताराम हेंब्रम सहित विश्वनाथ हांसदा, होपना बेसरा, बलराम सोरेन, गणेश टुडू, शंभू टुडू, तरुण मुर्मू, धनीराम हांसदा एवं शिकार मुर्मू का विशेष रूप से सम्मान एवं स्वागत किया गया. साथ ही सभी सम्मानित रक्तदाताओं को भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!