
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. बढ़ती गर्मी और पेयजल की चिंता के बीच आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या एक में राहत की पहल शुरू हो गई है.
वार्ड पार्षद बनमाली दास ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में खराब पड़े चापाकलों का निरीक्षण कर आम लोगों को जल्द समाधान का भरोसा दिलाया. उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों से लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है.
इसी क्रम में आनंदपुर नीचे टोला स्थित खराब चापाकल का जायजा लिया गया, जिसे शीघ्र ही मरम्मत कर चालू कराने का आश्वासन दिया गया.
पार्षद ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की अहमियत को समझते हुए वार्ड के सभी खराब चापाकलों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जायेगा, ताकि किसी भी परिवार को पेयजल के लिए परेशानी न उठानी पड़े. इसके साथ ही सापड़ा क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर जमी गंदगी को हटवाया गया.
