
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या सात से पार्षद प्रत्याशी आनंद गोराई इन दिनों पूरे नगर निगम क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं.
इसका कारण यह है कि आमतौर पर चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी सादे कागज पर घोषणा पत्र जारी कर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करते हैं, लेकिन आनंद गोराई ने स्टांप पेपर पर अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर राजनीति में एक अलग मिसाल पेश की है.
स्टांप पेपर पर जारी घोषणा पत्र में उन्होंने वार्ड के समग्र विकास की लिखित गारंटी दी है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि यदि वे जनता के आशीर्वाद से निर्वाचित होते हैं तो वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा.
आनंद गोराई का कहना है कि जनता अब केवल वादे नहीं, बल्कि भरोसा चाहती है. इसी सोच के साथ उन्होंने अपने संकल्प को कानूनी रूप देने के लिए स्टांप पेपर का सहारा लिया है, ताकि लोगों को यह विश्वास दिलाया जा सके कि उनका हर वादा जवाबदेही के दायरे में रहेगा. उनके इस अनोखे कदम की चर्चा न सिर्फ वार्ड सात बल्कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में हो रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से चुनावी राजनीति में पारदर्शिता और जवाबदेही की नई शुरुआत हो सकती है. चुनावी माहौल के बीच आनंद गोराई का यह कदम मतदाताओं को कितना प्रभावित करता है, यह तो परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन फिलहाल उनका स्टांप पेपर वाला घोषणा पत्र नगर निगम चुनाव में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.
