
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. औद्योगिक क्षेत्र स्थित पुष्कर टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्य के दौरान मृत आजराम महतो के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी है. इसके साथ ही अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये प्रदान किए गये. वहीं तीन माह के भीतर एक आश्रित को कंपनी में योग्यता अनुसार रोजगार देने पर भी सहमति बनी.
इस संबंध में कंपनी परिसर में जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन मंत्री रवींद्र सरदार टाइगर के नेतृत्व में कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता हुई, जिसमें उक्त निर्णय लिया गया. बताया गया कि मृतक आजराम महतो ठेकेदार रतन महतो के अधीन कार्यरत थे. 17 फरवरी को कंपनी में काम के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद ठेकेदार द्वारा उन्हें टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
वार्ता में कंपनी के प्रतिनिधि अमन कुमार श्रीवास्तव के अलावा मृतक परिवार की ओर से नवीन महतो, दीपक महतो, संजय गोराई, जागाय महतो, भानुमति महतो, राज महतो, सुभाष महतो, उमेश महतो, आस्तिक महतो, राहुल महतो समेत अन्य परिजन उपस्थित थे.
