शिलान्यास के एक वर्ष बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं, शिलापट्ट पर मिट्टी पोत ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के शिवपुर गांव में सड़क निर्माण को लेकर किया गया शिलान्यास एक वर्ष बाद भी धरातल पर नहीं उतर सका है. निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है.

आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप शिलापट्ट पर मिट्टी पोतकर विभागीय उदासीनता के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया. ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग और संबंधित जनप्रतिनिधि गंभीर होते तो अब तक सड़क निर्माण पूरा हो चुका होता.

एक वर्ष बीत जाने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं होना साफ तौर पर प्रशासनिक लापरवाही और जनता के साथ छलावा है. इसका खामियाजा आम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें अब भी जर्जर सड़क से आवागमन करना पड़ रहा है.

ज्ञात हो कि 19 फरवरी 2025 को विधायक निधि से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली शिवपुर व बडडीह के सड़क का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि गुरू प्रसाद महतो द्वारा किया गया था.

उस समय गांव में उत्साह का माहौल था और लोगों को उम्मीद जगी थी कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी. लेकिन एक साल गुजरने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होना ग्रामीणों के साथ विश्वासघात जैसा प्रतीत हो रहा है.

राशि के अभाव में रूक गया है विकास काम : विधायक प्रतिनिधि
विधायक प्रतिनिधि गुरू प्रसाद महतो ने बताया कि राशि के अभाव में वुकास काम रूक गया है. विधायक निधि से कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, लेकिन राशि नहीं मिलने की वजह से योजना पूरा नहीं हो पा रहा है.
शिलान्यास के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप
इस मुद्दे पर झामुमो ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन के कार्यकाल में प्रस्तावित योजनाओं का केवल शिलान्यास कर छोड़ देना जनता को दिग्भ्रमित करने जैसा है.

उन्होंने कहा कि किसी भी योजना का बोर्ड लगाकर शिलान्यास कर देना ही पर्याप्त नहीं है, उसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करना भी उतना ही जरूरी है. उन्होंने आरोप लगाया कि 19 फरवरी को शिवपुर में सड़क का शिलान्यास किया गया, लेकिन विभाग निर्माण कार्य शुरू करना ही भूल गया. इससे साफ है कि विकास के नाम पर केवल दिखावा किया गया, जबकि वास्तविकता में ग्रामीण मूलभूत सुविधा के लिए आज भी संघर्ष कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!