
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. राजद कार्यकर्ताओं व वन पर्यावरण एवं जलवायु रक्षा समिति के सदस्यों की बैठक रविवार दोपहर डीवीसी मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित की गयी.
इसमें क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता प्रकट करते हुए आदित्यपुर नगर निगम चुनाव पर चर्चा की गयी. मौके पर उपस्थित राजद प्रदेश महासचिव सह वन पर्यावरण एवं जलवायु रक्षा समिति के संरक्षक अर्जुन प्रसाद यादव ने कहा कि नगर निगम चुनाव में मेयर समेत सभी 35 वार्ड में राजद समर्थित प्रत्याशी देने का निर्णय लिया गया.
वहीं वन पर्यावरण एवं जलवायु रक्षा समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए वर्ष 2026 में पांच हजार पौधा लगाने की घोषणा की गयी.
इसके अलावा 25 जनवरी को चांडिल डैम में आयोजित होने वाले राजद का मिलन समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई. बैठक में राजद के एससी प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सियाराम बैठा, पूर्व जिलाध्यक्ष गाजू साव, मुकेश झा, राजकुमार यादव समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
